बांग्लादेश का क्या करना है, यह प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ता हूं’ डोनाल्ड ट्रंप के एलान से सकते में यूनुस

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्यापार, रक्षा और भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की। द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के सामने बांग्लादेश का मुद्दा उठाया। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ बांग्लादेश के घटनाक्रम पर चिंताएं साझा कीं और यह बताया कि भारत इस स्थिति को कैसे देखता है?

ट्रंप ने बांग्लादेश में चल रहे संकट में अमेरिकी सरकार की किसी भी भूमिका से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि मैं बांग्लादेश को प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ता हूं। अब ट्रंप के इस बयान से साफ है कि भारत बांग्लादेश के मामले में खुलकर फैसला ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *