ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में 13 साल की किशोरी से कोचिंग संचालक, चिनहट क्षेत्र के कमता स्थित विमलनगर निवासी रंजीत कुमार ने कोचिंग में छेड़छाड़ की। पीड़िता ने परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजनों ने थाना चिनहट में मुकदमा दर्ज कराया।
चिनहट पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक के मुताबिक किशोरी निजी स्कूल में कक्षा-7 की छात्रा है। वह अजयनगर कमता में सिक्योर नॉलेज पॉइंट नाम की कोचिंग में पढ़ने जाती थी। कोचिंग संचालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों से आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर कोचिंग पहुंचे, पर तब तक आरोपी भाग चुका था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद चिनहट पुलिस ने आरोपी को कमता क्षेत्र रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। रंजीत मूलरूप से बलिया के फेफना थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव का रहने वाला है।