ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ, संवाददाता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा तथा जननायक राहुल गांधी द्वारा जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे सदन से लेकर सड़क तक संघर्षों से प्रेरित होकर शुक्रवार के दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवीन कुमार सक्सेना ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
नवीन सक्सेना पूर्व में बहुजन समाज पार्टी के मोहनलालगंज व उन्नाव के कोऑर्डिनेटर तथा जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और लखनऊ शहर अध्यक्ष रहे हैं। नवीन सक्सेना ने भारतीय बेरोजगार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जैसे विभिन्न पदों पर भी कार्य किया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने नवीन सक्सेना को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों को मजबूत करने एवं कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। नवीन सक्सेना ने कांग्रेस के आगामी सभी आदेशों और कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही और बताया कि उनका संगठन पूरे प्रदेश में कार्यरत है उनके लोग विभिन्न जिलों में आज भी तमाम सामाजिक कार्यक्रमों में और कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं वह सभी कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ते हुए कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
नवीन सक्सेना के साथ माया सिंह, प्रज्ञा निगम, ममता सक्सेना, शाहिद इजहार हुसैन, विनय दीक्षित, आदि साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने और कांग्रेस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।