ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी ला वाईइव न्यूज 24,प्रदेश जनहित याचिका
संस्थापक संपादक प्रवीण कुमार
लखनऊ, संवाददाता
राजधानी लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान का एनस्थीसियोलॉजी विभाग, अत्यंत हर्ष के सूचित करना चाहता है कि विभाग की पेन मेडिसिन यूनिट में कार्यरत, प्रो डॉ अनुराग अग्रवाल को हाल ही में संपन्न, 39th आईएसएसपीसीओएन जबलपुर के राष्ट्रीय सम्मेलन में, इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन के ‘राष्ट्रीय सचिव’ पद के लिए चयनित किया गया है। यह सोसाइटी विगत 40 से भी अधिक वर्षों से, देश के अंदर, विभिन्न प्रकार के क्रोनिक पेन सिंड्रोम्स के रोगियों की सेवा के लिए कार्य कर रही है I
यह भी उल्लेखनीय है कि देश में ‘प्रत्येक 5 में से एक ‘ भारतीय, किसी ना किसी प्रकार के क्रोनिक पेन से ग्रसित हैंI बुजुर्गों तथा महिलाओं में यह संख्या और भी अधिक है I पेन मेडिसिन विधा, एनस्थीसियोलॉजी की एक उभरती हुई सुपर स्पेशियल्टी शाखा है, जिसके अंतर्गत, पेन फिजिशियन, in रोगियों का ‘MIPSI यानी सुक्ष्म विधि से उपचार करते हैं, जिससे रोगी लंबे समय तक दर्द नाशक दवाओं के प्रयोग वा उनके दुष्प्रभावों से बच सकते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. पी.के दास ने बताया कि लोहिया संस्थान लखनऊ के एनेस्थीसिया विभाग के अंतर्गत, पेन मेडिसन ओपीडी का लंबे समय से संचालन हो रहा है और क्रोनिक पेन के रोगियों का अत्याधुनिक ‘पेन मेडिसिन MIPSI LAB विश्वा स्तरीय उपचार किया जा रहा है I साथ ही, पेन मेडिसन विधा के पदकों कोर्सेज का भी संचालन कर रहा हैI
इस मौके पर राम मनोहर लोहिया संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सी.एम सिंह ने प्रोफेसर अनुराग अग्रवाल को इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।