नौ प्रत्याशी आजमा रहे हैं किस्मत, 243 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच बार संघ कोंच के चुनाव में किस्मत आजमा रहे नौ प्रत्याशियों में किसके सिर पर ताज सजेगा और कौन बिना ताज का रहने वाला है, इसका फैसला 15 फरवरी शनिवार को होने वाले मतदान के बाद हो जाएगा। हालांकि कई पदों पर एकल नामांकन आने के बाद इन पदों निर्विरोध निर्वाचन हो गया है लेकिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान होना है। 243 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
ऐल्डर्स कमेटी की देखरेख में तहसील परिसर स्थित बार भवन लाइब्रेरी में 15 फरवरी को बार संघ चुनाव के वोट डाले जाएंगे। चुनाव अधिकारियों कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह गुर्जर, अवधेश कुमार द्विवेदी, महेंद्र सिंह निरंजन, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, नरसिंह गहरवार और ओमप्रकाश अग्रवाल द्वितीय के समक्ष सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। हालांकि तमाम पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, शेष बचे पदों पर नौ प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर राकेश तिवारी, अमर बाबू पाठक व रामशरण सिंह कुशवाहा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। महामंत्री पद पर विनोद कुमार निरंजन व दीपक मिश्रा, उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम के एक पद पर इंद्रजीत सिंह राठौर व सोनू वाजपेयी और कोषाध्यक्ष पद पर मैदान में बचे शशांक श्रीवास्तव एवं सौरभ मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान के तत्काल बाद मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

कोंच बार संघ चुनाव में होने वाले मतदान में बस कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। ऐसे में मैदान मारने की कवायद में लगे विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने संपर्क अभियान भी तेज कर दिया है। अलस्सुबह से लेकर देर रात तक प्रत्याशी मतदाताओं के घरों की कुंडियां खड़काने में लगे हैं। हर प्रत्याशी कम से कम एक बार मतदाता के घर पर हाजिरी लगाने की कोशिश में है जिसके चलते चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच चुकी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *