आरम्भ हुआ नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच बिजली विभाग द्वारा नगर में जीपीएस युक्त स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को मेन रोड पर क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय के पीछे स्थित कॉलोनी में मीटर विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के घरों के बाहर स्मार्ट मीटर लगाए। उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौर्य और अवर अभियंता अमन पांडे व अंकित सहनी ने मौके पर पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को देखते हुए कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने नगर के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि घरों के बाहर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर केबिल सहित पूरी तरह से निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति पैसा मांगता है तो विभागीय कार्यालय व टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर के बाद अगले चरण में गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जाएग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *