जालौन कोंच बोले संयुक्त विकास आयुक्त, आवास सर्वे में लापरवाही करने वाले सचिवों पर होगी कार्रवाई

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच इस समय शासन के निर्देश पर गांव-गांव, डोर-टू-डोर आवासों के लिए सर्वे कराया जा रहा है। शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र आवास पाने से वंचित न रह जाए, सो इसके लिए लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। गुरुवार को निर्माण कार्यों की जांच करने ग्राम जुझारपुरा पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त ऋषि मुनि उपाध्याय ने चल रहे आवास के सर्वे की भी जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि अभी तब सर्वे में केवल दस पात्रों का सत्यापन किया गया है। सर्वे की इस कच्छप गति के लिए सचिव की लापरवाही सामने आने पर आयुक्त ने सचिव को फटकार लगाते हुए तेजी से सर्वे करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए है कि गांव में कोई भी पात्र किसी भी कीमत पर आवास पाने से वंचित न रह जाए। आयुक्त ने बताया कि लगातार शासन स्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है, लापरवाही करने वाले सचिवों पर कार्रवाई होना तय है। इसी बीच कुछ ग्रामीण भी अधिकारियों के सामने आकर आवास के लिए गुहार लगाने लगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *