ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी, सरस्वती शिशु मंदिर/ शिशु वाटिका मंडी कोंच में भारतीय संस्कृति के अनुरूप माता-पिता, दादा-दादी कार्यक्रम संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के झांसी विभाग संघ चालक ओमनारायण मिश्रा ने कहा, सनातन संस्कृति में माता-पिता का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है।
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय, विद्यालय की उपाध्यक्षा डॉ नीता रेजा, प्रबंधक डॉ दिलीप अग्रवाल, विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष प्रो. महेन्द्रनाथ के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व प्रधानाचार्य ब्रजबलभ सिंह सेंगर, शिवप्रसाद निरंजन, रामप्रकाश प्रधान, प्रभा नगाइच, बब्बू राजा नरी, मधु गुप्ता, मोंटी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, सीता तिवारी, प्रेमा गुप्ता, प्रधानाचार्या आभा तिवारी आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे। मां सरस्वती के पूजन वंदन से शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया और पुलवामा हमले पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। संचालन राजेंद्र दुवे ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता, दादा-दादी की आरती करके उनका पूजन किया। इस अवसर पर मंडी चौकी प्रभारी नितीश कुमार, उपनिरीक्षक भीष्म पाल सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, शिवांश श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रभारी नरेंद्र सिंह, पंकज वाजपेयी, नीतू गर्ग, सरोज खरे, सरला मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे