ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में आयोजित शिवगढ़ टाऊन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शानू इलेवन और सिंहपुर के मध्य खेला गया। जिसमें शानू इलेवन ने सिंहपुर को 5 रनों से पराजित कर कप अपने नाम कर लिया। गौरतलब हो कि सिंहपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं शानू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहपुर टीम 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 127 ही रन बना पाई, इस प्रकार से शानू इलेवन ने सिंहपुर को 5 रनों से पराजित कर कप अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच 20 रन बनाकर 2 विकेट लेने वाले दीप भारती को दिया गया। वहीं 37 रन बनाकर 9 विकेट लेने वाले सम्राट को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया, जिन्हें मैन ऑफ द सीरीज के रूप में एलसीडी प्रदान की गई। स्कोरर की भूमिका जहां मोहम्मद जुनेद, अनवर ने निभाई तो वहीं रोमांचक कंमेट्री शाकिब मंशूरी, अरबाज खान द्वारा की गई। एम्पायरिंग असद खान, फैजान कुरैशी, आसिफ इदरीसी ने की। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष डा.जी.बी. सिंह, सभासद प्रतिनिधि राज बहादुर सिंह, शालू गुप्ता द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन शाकिब इदरीशी, कुणाल शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर शानू यज्ञ सैनी, रंजीत, मोहम्मद कासिद, पीयूष शुक्ला, अल्पेज,जैद,अली,आमिर, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।