चार दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण चौबीस से आरंभ

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्रामीण युवाओं के लिए माइ क्रोइरीगेशन सिस्टम संचालन एवं रख रखाव विषयक चार दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 से 27 फरवरी 2025 तक किया जाना है। यह प्रशिक्षण कार्य क्रम कृषि विज्ञान केन्द्र रूरामल्लू के प्रशिक्षण हॉल में किया जाना प्रस्तावित है। यह प्रशिक्षण सूक्ष्म सिचाई प्रणाली में तकनीशियनों का एक प्रतिभाशाली पूल बनाने और जनपद में ग्रामीण युवकों को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सूक्ष्म सिचाई मेले का अयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश अन्तर्गत कार्यरत विभिन्न पंजीकृत निर्माता फर्मों द्वारा यथा आवश्यक प्रशिक्षुओं से परस्पर सम्वाद कर रोजगार का अवसर प्रदान किया जायेगा। जनपद जालौन में मात्र 50 युवाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षा र्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट है, तथा आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए जनपद के इच्छुक ग्रामीण युवाओं से आग्रह है, कि इस निःशुल्क रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु विलम्वतः दिनांक 22.02.2025 तक कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी जालौन स्थान उरई, में निर्धारित फार्म जमा करा सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *