यूपी मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाये जारी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस समय उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्डरी, सीनियर सेकेण्डरी की परीक्षा वर्ष-2025 की परीक्षायें चल रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में बालक/बालिकाओं के लिए जनता विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज उरई को केन्द्र बनाया गया है। जिसमें बालकों की संख्या-60 एवं बालिकाओं की संख्या-92 अर्थात कुल मिलाकर जनपद जालौन में 152 परीक्षार्थी है। यह परीक्षा 17 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक 02 पालियों में संचालित है। प्रथम पाली प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक परीक्षायें सम्पादित होगी। प्रथम पाली में मुन्शी/मौलवी की परीक्षा में कुल 107 परीक्षार्थि यों में से 81 उपस्थित तथा 26 अनुपस्थित रहे, इसी प्रकार द्वितीय पाली में आलिम की परीक्षा में कुल 45 परीक्षार्थियों में से 37 उपस्थित तथा 08 अनुपस्थित रहे। परीक्षायें शान्ति पूर्ण एवं नकल विहीन चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *