फरीदकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद नाले में गिरी बस; छह यात्रियों की मौत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रदेश ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर शाही हवेली के पास एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस सेम नाले में गिर गई। इस दौरान यात्रियों से खचाखच भरी न्यू दीप कंपनी की बस में सवार पांच से छह यात्रियों की मौत की खबर है। घायल यात्रियों को यथाशीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

प्रशासन और समाजसेवी संगठन मौके पर पहुंच गए हैं और यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इलाज के दौरान एक भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *