सुल्तानपुर मध्य प्रदेशआजादी के 76 वर्षों के बाद भी ग्रामीण अंचल की हालत खराब

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

जिला ब्यूरो चीफ राकेश राजपूत सुल्तानपुर

जहां एक तरफ शासन और प्रशासन ग्रामीण अंचल में रहने वाले ग्रामीणों के लिए नई-नई योजना बनाकर हर गांव तक पहुंचने में हर संभव कोशिश कर रही है जिससे कि ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके लेकिन ग्राम पंचायत के मुखिया सरपंच सचिव शासन और प्रशासन योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं
ऐसा ही एक मामला सुल्तानपुर तहसील के अंतर्गत बाडी ब्लॉक
की ग्राम पंचायत उमरई बेहरा मैं देखने को मिला के किस तरह ग्रामीण शासन और प्रशासन की मूल भूत सुविधाओं से वंचित है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नल जल योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ग्राम पंचायत उमरई बेहरा रहने वाले ग्रामीण पानी की एक बूंद बूंद को तरसते दिखाई दे रहे हैं
वहीं ग्रामीण का कहना है कि पानी के लिए हमें कौसो दूर जाना पड़ता है
तब जाकर हम लोगों को पानी मिलता है
वहीं ग्राम की महिलाओं ने बताया ग्राम में शौचालय नहीं होने के कारण हम महिलाओं को शोच के लिए जंगल में जाना पड़ता है जिससे कि जंगली जानवर का लगा रहता है
देखने की बात यह है कि स्वच्छता अभियान के चलते गांव को स्वच्छ रखने के लिए शासन में प्रशासन लाखों रुपए खर्च कर रही है लेकिन इतनी राशि पहुंचने के बाद भी गांव में शौचालय नहीं पहुंच पाए शौचालय के नाम पर भी खूब भ्रष्टाचार ग्रामीण अंचलों पर चल रहा है
ऐसे में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ ग्राम एक सपना जैसा है
एक और महत्वपूर्ण योजना है प्रधानमंत्री जी की प्रधानमंत्री आवास योजना इस योजना से भी ग्रामीण वंचित है ग्रामीण का कहना है प्रधानमंत्री आवास योजना टू के तहत पात्र लोगों सर्वेकर इस योजना में जोड़ा जाएगा लेकिन हमारे गांव में अभी तक कोई सर्वे करने नहीं आया सर्वे का कार्यभार पंचायत सचिव पर होता है लेकिन पंचायत सचिव पंचायत में आते ही नहीं है हमने कहा कि हमें आवास योजना के तहत आवास दिया जाए लेकिन आवास के नाम पर हमसे पैसे की मांग की जाती है पैसे देने पर ही आवास दिया जाएगा ऐसा ग्रामीणों ने बताया

अब हम ऐसे में स्वस्थ अभियान की बात करें या फिर प्रधानमंत्री आवास की और प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है जिस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिन-रात एक कर हर शहर और हर गांव तक पहुंचने में लगे हुए हैं लेकिन जमीन स्तर पर सभी योजनाएं दम तोड़ती दिखाई दे रही है
व्हाइट ग्रामीण भूरी बाई
व्हाइट ग्रामीण विजय भील
व्हाइट ग्रामीण शारदा बाई
व्हाइट ग्रामीण पूरन सिंह आदिवासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *