ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
अलीगढ अलीगढ़ महोत्सव के कृष्णांजलि नाट्यशाला मंच पर महाराजा सैनी महात्मा ज्योतिबा राव फुले संस्था एवं अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा पंजी. के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ज्योतिबा राव सांस्कृतिक सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि ठाकुर श्योराज सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला भैया ने कहा कि आज के परिवेश में महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं सावित्रीबाई फुले के विचारों पर चलकर वर्तमान पीढ़ी अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है।विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डीके.सिन्हा,हरियाणा समालखा के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ.सूरजभान सैनी ने भारत सरकार से ज्योतिबा राव फुले दंपति को भारत रत्न से प्रस्तुत करने की अपील की।सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी ने सम्मेलन की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी एवं सम्मेलन में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी ने कहा कि यह जग जाहिर है कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने समाज के शोषित वर्ग को नई दिशा प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में पूरे भारत में अलख जगाई राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं के सम्मान के लिए सतत संघर्ष किया जिसके प्रणाम स्वरूप पूरे भारत में महिलाएं आज पुरुषों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण योगदान कर रही है उन्होंने भारत सरकार से पुरजोर अपील करते हुए कहा कि फुले दंपति को शीघ्र भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी पवन गांधी ने किया।वहीं कुमारी आराध्या ने नृत्य किया और सुशीला देवी इंटर कॉलेज गंगीरी के छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ.विष्णु कुशवाहा के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले के जीवन वृत पर नाट्य तथा सोनू सैनी डांस ग्रुप ने की अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की भरपूर वाह वाही लूटी।कार्यक्रम के संयोजक व अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंद्र सैनी एवं सरदार मुकेश सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं सावित्री बाई फुले से संबंधित पुस्तक गुलामगिरी जैसे साहित्य को पढ़कर उनकी शिक्षाओं पर चलकर हम अपने जीवन में प्रत्येक स्तर पर अग्रसर रह सकते हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय सैनी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह सैनी,वैज्ञानिक विचारक डॉ.राजेंद्र सिंह, कवि राम सिंह,राष्ट्रीय किसान यूनियन के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ.योगेंद्र चौधरी, एडवोकेट मुकेश सैनी,विजयपाल कुशवाहा,पाल सैनी,भानु प्रकाश सैनी, डॉ.चेतन सैनी,प्रशांत सैनी,राजेंद्र सैनी, राजवीर सैनी,एडवोकेट ललित कुशवाहा, उमेश सैनी,राजेश सैनी,सुधा सैनी,सागर सैनी,विमल सैनी,विनोद टेलर औरअवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे