लखनऊ गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 433वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘श्री गंगा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, नाका पैसर, बाराबंकी, उ०प्र०’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 433वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री श्रीमती सुमन पाण्डे ने अपने पुत्र श्री नितिन पाण्डेय एवं पुत्रवधू श्रीमती शोभिता पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ्य जीवन के लिये भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ऋषि का साहित्य छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।” डॉ० नीलम गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का समापन संस्थान के प्रबंधक श्री चन्द्र किशोर वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर की प्रतिनिधि डॉ० नीलम गुप्ता, श्रीमती सावित्री शर्मा, श्री उमानंद शर्मा, संस्थान के चेयरमैन श्री अनुराग वर्मा, प्रबंधक श्री चन्द्र किशोर वर्मा, कोऑर्डिनेटर श्री विमलेश वर्मा, प्राचार्या डॉ० अनामिका मिश्रा तथा प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मानसी यादव सहित कॉलेज के संकाय सदस्य एवं छात्रायें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *