ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
गोपालगंज में उत्पाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद पुलिस की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बस से बैग में रखे 1000 और 500 के करीब 40 लाख पुराने नोट का बंडल बरामद किया है. बरामद नोट को पुलिस ने जब्त करते हुए दो लोगो को डिटेन किया है.
बताया जाता है कि होली पर्व को लेकर उत्पाद विभाग समेत स्थानीय थाना की टीम बल्थरी चेकपोस्ट पर शराब को लेकर वाहनों की तलाशी ले रही थी. इसी दौरान शराब की टोह में बल्थरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान एक बस को रोककर तलाशी ली गई तो एक बैग में रखे पुराने 500 और 1000 का 39 लाख 95 हजार रुपये के नोट मिले.