ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
क्राइम ब्यूरो अरुण प्रताप सिंह
भाकियू के सोहावल टोल प्लाजा प्रबंधक के घेराव के बाद बरेली संगठन नेताओं की गाड़िया बिना टोल शुल्क अदायगी के छोड़ी गयी | इसके लिए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा को फोन कर टोल से बिना शुल्क अदायगी के रोकी गयी गाड़िया छोड़वाने का निर्देश दिया था | टिकैत के निर्देश के बाद श्रीराम वर्मा महिला बिंग की जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय, युवा जिलाध्यक्ष राम जनम यादव, प्रमुख महासचिव डॉ हजारीलाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पहुंच टोल प्रबंधक का घेराव किया | इसके बाद प्रबंधक ने बिना टोल शुल्क लिए रोकी गयी गाड़ियों को छोड़ा तब संगठन नेताओं का गुस्सा शांत हुआ | गाड़िया छोड़ने के बाद टोल कार्यालय पर संगठन नेताओं ने नारेबाजी की |
इस मौके पर सोहावल ब्लाक अध्यक्ष डॉ0 राम भवन चौधरी, राम सूरत, राजाराम, चेतन शर्मा सुदीप जयसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल |