विज्ञान प्रदर्शनी एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन कर छात्रों ने दिखाया अपना टैलेंट

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच नगर के मोहल्ला पटेल नगर में स्थित एस एन गुप्ता पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस कार्य क्रम में कक्षा चार से लेकर कक्षा आठ तक के छात्रों ने हिस्सा लिया और अपने मॉडल्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए जिनमें लाइटिंग मॉडल भी शामिल था। छात्रा वैष्णवी पटेल सौम्या अग्रवाल इशिता अग्रवाल मिश्रा और जानवी पटसारिया ने अपने मॉडल्स के जरिए विज्ञान के प्रति अपनी समझ और रुचि को प्रदर्शित किया इस
अवसर पर प्रधानाचार्य प्रभाकांत ने बताया कि यह आयोजन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मंच था जहां उन्होंने अपनी कला और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के प्रबंधक सुरेश नारायण गुप्ता बाबू जी, राहुल गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, अमित व्यास, राहुल यादव, सजन अग्रवाल, वर्षा राठौर और मानसी सोनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेनउन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने न केवल विज्ञान के प्रति अपनी रुचि दिखाई बल्कि अपनी कलात्मक प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। यह आयोजन स्कूल के छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *