लुट की झूठी घटना की सूचना पर पुलिस ने युवक को जेल भेजा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

कोंच कोतवाली पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना का सोमवार खुलासा किया इस संबंध में जानकारी देते हुए कोंच सर्किल के सर्किल ऑफिसर डा देवेंद्र कुमार पचौरी देते हुए बताया कि कोतवाली के मोहल्ला तिलक नगर में अमित दीक्षित ने पुलिस को बीते शनिवार देर रात सूचना दी थी कि उसके साथ 45 हजार रुपए की लूट और मारपीट की घटना कारित हुई है जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे और इस घटना के बाबत लोगों से जानकारी की ओर देर रात तक क्षेत्र के तमाम फुटेज देखे जांच में पता चला कि अमित ने लूट और मारपीट की साजिश रचते हुए फर्जी सूचना पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने युवक अमित दीक्षित निवासी मोहल्ला तिलक नगर कोंच को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है कोतवाली पुलिस ने इस घटना को चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर दिया इस कार्यवाही से कोतवाली पुलिस की आलाधि कारियों ने पीठ थपथपाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *