ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
अलीगढ़ हैंडस फॉर हैल्प सामाजिक संस्था को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से सूचना मिली कि कक्षा 7 का एक दिव्यांग छात्र मोतिहारी बिहार राज्य का है और चलने फिरने मे बिल्कुल असमर्थ है।वहीं संस्था के सदस्यों ने वीडियो को देखकर बच्चे का पता खोजने का प्रयास किया जिसमे संस्था के सदस्य कल्पेश शर्मा के प्रयास के बाद बच्चे का पता मिला जो बिहार राज्य के मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन से 13 किलोमीटर दूर ग्राम बिजुलपुर है।इसके बाद संस्था द्वारा परिवार को कॉल करके परिवार की मौजूदा स्थिति को जानने का प्रयास किया गया जहां पर बच्चे की मां ने बताया कि उनका बच्चा एक होनहार छात्र है और फिलहाल चलने फिरने में असमर्थ है। इतना ही नहीं घर से स्कूल की दूरी लगभग 200 मीटर दूर है और परिवार ने एक व्हील चेयर की मदद मांगी जिसके बाद संस्था ने रोटरी क्लब के सहयोग से एक व्हील चेयर शिवाकांत के लिए अलीगढ से बापूधाम मोतिहारी बिहार भारतीय रेल के द्वारा भेजी गई और मदद मिलने के बाद परिवार ने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस कार्य में रेलवे सुरक्षा बल और कल्पेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।वहीं संस्था के सदस्य डॉ.डी.के.वर्मा,भुवनेश शर्मा और संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे