रायबरेली कुछ समय पहले बनी शिवगढ़ नगर पंचायत में शुरू हुआ अतिक्रमण का खेल जिम्मेदारों के जबाव का रहेगा इतंजार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत अतिक्रमण की शिकायत नगर पंचायत कार्यालय पहुंची।
शिकायतकर्ता प्रशांत सोनी ने अतिक्रमण की शिकायत नगर पंचायत कार्यालय शिवगढ़ में देकर रोड की ओर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है की गोविंद सोनी व उनके पुत्र शिवम सोनी,शुभम सोनी,राज सोनी जो मूल रूप से वार्ड नंबर 11 के निवासी हैं अपनी दुकान की अधिक साज सज्जा को लेकर सर रोड के किनारे बनी सरकारी नाली को पार कर अतिक्रमण कर रहे हैं जिससे आसपास के सभी दुकानदारों को इससे असुविधा हो रही है विशेष कर राहगीरों को इससे बहुत ही सुविधा का सामना करना पड़ेगा। यदि उपरोक्त लोगों के द्वारा किया अतिक्रमण तत्काल नहीं हटाया जाता है तो आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होने की प्रबल संभावना होगी। शिकायत कर्ता के अतरिक्त आशीष शर्मा,शिवभोला,संजय कुमार,तुषार,संतोष ,अभिषेक और प्रवीन कुमार ने अतिक्रमण पर आपत्ति जताई है और शिकायती पत्र पर अपने हस्ताक्षर भी किए हैं।नगर पंचायत शिवगढ़ के अधिशासी अभियंता राजभान शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया वार्ड नं 11 से अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई है अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *