मुकेश शर्मा ने सदन में उठाया, विश्वस्तरीय इनडोर स्टेडियम निर्माण व छांछी कुआं मंदिर के जीर्णोद्धार का मुद्दा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

सदस्य विधान परिषद् मुकेश शर्मा ने बजट सत्र के दौरान नियम 115 के अंतर्गत लखनऊ में खेलों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए विकासनगर में विश्वस्तरीय इनडोर स्टेडियम बनाए जाने की मांग को सदन में रखा। मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं एवं प्रशिक्षण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है इसी संबंध में उन्होंने आगे बताया कि इंदिरानगर रिंग रोड पर आवास विकास की एक लाख वर्गफुट जगह विकासनगर मिनी स्टेडियम के नाम पर कई वर्षों से रिक्त है जिसे उपयोग में लाकर एक विश्वस्तरीय इनडोर स्टेडियम बनाए जाने की जरूरत है जिससे खिलाड़ियों को लखनऊ में एक और स्टेडियम द्वारा बेहतर खेल सुविधाएं एवं प्रशिक्षण मिल सके ।

इसी क्रम में नियम 110 के अंतर्गत उन्होंने जनपद लखनऊ में मध्य विधानसभा के अंतर्गत सुभाष मार्ग पर स्थित “छाछी कुआं हनुमान मंदिर” के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि इस प्राचीन मंदिर की मान्यता के अनुसार यहां श्री तुलसीदास जी ने प्रवास किया था एवं यहां स्थित ऐतिहासिक कुएं से भगवान हनुमान जी की मूर्ति प्रकट हुई थी यह मूर्ति वर्तमान में मंदिर में स्थापित है इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जन यहां आते है परंतु यह मंदिर जीर्ण–शीर्ण अवस्था में है और यहां जनसुविधाओं का अभाव है। जनहित में उक्त मंदिर का जीर्णोद्धार और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाए जिससे मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालु जनों को कोई कष्ट ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *