लखनऊ मुकेश शर्मा ने सदन में बजट पर चर्चा में गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने विधान परिषद सदन में बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि अबकी उत्तर प्रदेश के बजट का आकार 8 लाख करोड़ का है जो पिछले बजट से 10% ज्यादा है। 8 साल पहले समाजवादी पार्टी सरकार के समय बजट 3 लाख 46000 करोड़ था यह दर्शाता है कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने कितनी तेजी से आर्थिक प्रगति की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है यह बड़ी उपलब्धि है।
पंडित दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने के लिए अंतिम पायदान पर खड़े शोषित और वंचित व्यक्तियों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस संबंध में केंद्र की विभिन्न योजनाओं को लागू करने में भी उत्तर प्रदेश अग्रणी स्थान पर है।
2014 में गरीबों को छत देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई थी उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार थी लेकिन उन्होंने प्रदेश के जरूरतमंदों को लाभान्वित करने में कोई रुचि नहीं दिखाई थी तब केंद्र सरकार में मंत्री वैकंया नायडू जी ने पत्र लिखकर कहा था कि यह जनहित का कार्य है और योजना को उत्तर प्रदेश में भी तेजी से लागू करें। आज मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 36 लाख करोड़ के एमओयू को साइन किया जाना। एक्सप्रेसवे में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे जैसे निर्माण कार्यों से तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है। उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रयासों से लखनऊ में देश की सबसे बड़ी 104 किलोमीटर की रिंग रोड, 25 से अधिक फ्लाई ओवरों का निर्माण हो चुका है या पूर्णता की ओर है। गोमती नगर रेलवे स्टेशन और चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान किया गया है। ब्रह्मैस्त्र मिसाइल निर्माण भी लखनऊ में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में भी देश ने तीव्र गति से प्रगति की है।
देश की आर्थिक व्यवस्था में अक्टूबर से दिसंबर 2024 की जो रिपोर्ट आई है उसमें भारत ने 6.2 की दर से सबसे तेज विकास किया है और आने वाले समय में 7.6 की विकास दर हासिल करने वाला है। यह विकास दर हासिल करने में अनेकों कारण समाहित है जिसमें से एक कारण प्रयागराज में आयोजित दिव्य महाकुंभ भी है जहां आस्था से 66 करोड लोगों ने डुबकी लगाई वहीं आए हुए लोगों ने 3 लाख करोड़ से अधिक का खर्च किया उसने आर्थिक दृष्टि से मजबूत करने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *