बीच सडक़ हादसे में मौत, मोगा-बरनाला हाईवे पर ट्रॉली से टकराई कार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

हरियाणा की एक्सपोर्ट कुबोटा लिमिटेड कंपनी में काम करता था तीन दिन की छुट्टी के बाद वह वापस घर से ड्यूटी पर हरियाणा के सिरसा लौट रहा था। मोगा बरनाला हाईवे पर बंधनी कलां के पास तेज रफ्तार आगे जा रही ट्रॉली घोड़े चालक के द्वारा अचानक बिना इंडिकेटर दिए सडक़ के बीच रोक दिया। जिससे कार ट्रॉले घोड़े के पीछे जा टकराई और गाड़ी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रॉले घोड़ा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना बंधनी कलां के एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि जिला फिरोजपुर के गांव गोगोआनी निवासी सुखजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई कुलजिंदर सिंह 35 साल हरियाणा की सिरसा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है 21 मार्च को उसका भाई छुट्टी पर घर आया था और 24 मार्च को वापस अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था।
जैसे ही उसके भाई की कार मोगा बरनाला हाईवे पर बने कस्बा बंधनी कलां स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास पहुंची। इतने में भाई की कार के आगे जा रहे ट्राला घोड़ा चालक द्वारा अचानक से सडक़ के बीचो-बीच ब्रेक लगाकर उसे रोक दिया जिससे उसके भाई की गाड़ी ट्राली घोड़े की पीछे जा टकराई। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर ट्राला घोड़ा चालक बिकर सिंह निवासी भागीके के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज करने के बाद मंगलवार को मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *