लखनऊ में महिला की हत्या; पति ने दी थी गुमशुदगी की सूचना, सीसीटीवी फुटेज से खूनी का सुराग ढूंढ रही पुलिस

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ: गोसाईगंज में लापता महिला की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका गया. स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस महिला की हत्या के कारणों की जांच कर रही है.
बता दें कि पति ने मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मृतका के पति गुड्डू ने बताया कि सोमवार सुबह सो कर उठा तो पत्नी सुशीला गायब थी. आस-पास काफी खोजने के बाद भी पत्नी के नहीं मिलने पर मंगलवार को पुलिस से शिकायत की थी.
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने तलाश शुरू की, शाम करीब साढ़े पांच बजे स्थानीय सूचना मिली कि महिला के घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही डेड बॉडी मिली हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की पहचान सुशीला रावत (55) के रूप में हुई है.
वह करीब पच्चीस वर्षों से परिवार संग गांव में झोपड़ी बनाकर रहती थी. पति ने मंगलवार को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस महिला हत्या के कारणों की जांच कर रही है. लखनऊ में लापता महिला का शव सरसों के खेत में मिला है. पति ने आज ही गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में लग गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *