यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
सूरज ज्ञान न्यू सिटी सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के इनॉग्रेशन पर आयोजित हुई शिक्षोन्नयन गोष्ठी
कोंच न्यू सिटी सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के इनॉग्रेशन पर बुधवार को आयोजित शिक्षोन्नयन गोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा, एक शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा, शिक्षा जीवन में बहुत ही जरूरी है क्योंकि अशिक्षित व्यक्ति न केवल परिवार बल्कि समाज और देश पर बोझ के समान है। उन्होंने दो टूक कहा, शिक्षा व्यवसायिक तो हो लेकिन उसका व्यवसायीकरण न हो और आम आदमी की पकड़ में हो।
महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित न्यू सिटी सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुधवार को गोष्ठी का आयोजन विधायक मूलचंद्र के मुख्य आतिथ्य एवं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी जैन आदि के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। विधायक ने कहा, केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार का पूरा फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और सुशासन पर है। उनकी विकासपरक नीतियों का लाभ देश और प्रदेश की जनता को भरपूर मिल रहा है। उन्होंने शिक्षा को सर्व सुलभ बनाया है ताकि आम आदमी को भी इसका लाभ मिल सके। पालिकाध्यक्ष ने भी अभिभावकों का आह्वान किया कि चाहे एक रोटी कम खानी पड़े लेकिन बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दिलाएं, साथ ही उनमें अच्छे संस्कार भी डालें क्योंकि संस्कार विहीन शिक्षा का कोई मतलब नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जैन ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनका विद्यालय लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेगा। संचालन डॉ. आशुतोष मिश्रा ने किया, आभार प्रधानाचार्या रेनू ओझा ने जताया। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। विद्यालय परिवार के प्रबंधक अंकुर यादव, डॉ. गौरव जैन, माया देवी यादव, कल्पना जैन, मयूरी जैन, आशीष यादव, भारती यादव, सुनील जैन, शिवानी यादव, सुरेंद्र यादव, रोहित राठौर, अनिल यादव, रोहित यादव, मनोहर प्रताप, गजेंद्र सिंह, ऋषभ पटेल, कुशाग्र ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कढोरेलाल यादव, सत्येंद्र सिंह निरजंन, सरनाम सिंह यादव, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर, विकास पटेल, केके मिश्रा, अनिल अग्रवाल, डॉ. हरीमोहन गुप्ता, डॉ. आलोक निरजंन, प्रो. वीरेंद्र सिंह, अमित उपाध्याय, मनीष नगरिया, प्रदीप वर्मा, ब्रजेंद्र कुशवाहा, प्रभुदयाल गौतम, रामस्वरुप पुरोहित, प्रदीप अग्रवाल, शरद निरजंन, विनोद गुप्ता, विक्रम सिंह ठाकुर, नरेश वर्मा, संजीव सरस सहित तमाम लोग मौजूद रह