एसडीएम सीओ ने हटवाया अतिक्रमण, ई-रिक्सा से बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर परिवाहन विभाग ने किया चालान

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

कोंच ई-रिक्सा और अनियंत्रित यातायात एवं दुकानदारों के मार्ग पर अतिक्रमण के कारण नगर में जाम की समस्या बनी हुई है जिससे नगर की यातायात ब्यबस्था बिगड़ती जा रही है नगर का यातायात सुगम और सुचारू हो इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में परिवाहन विभाग और पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों के द्वारा अभियान चलाया गया जिसमें 33 ई-रिक्सा वाहनों के चालान किये गए कई दुकानदारों का अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया नगर की यातायात ब्यबस्था सुगम और सरल बनी रहे इसके लिए गुरुवार को एसडीएम ज्योति सिंह के बुलाबे पर सीओ डॉ० देवेंद्र पचौरी एआरटीओ राजेश कुमार नगर पालिका ईओ पवन किशोर मौर्य सहित क़ई अधिकारियों कर्मचारियों ने नगर की सड़कों पर अभियान चलाया इस अभियान में अधिकारियों ने ई-रिक्सा चालको के लाइसेंस चेक किये उनका रजिस्ट्रेशन देखा तो दो पहिया वाहन स्कूटी बाइक चला रहे चालको को हेलमेट लगाने की नशीहीत दी 33 ई-रिक्सा और दो पहिया वाहनों का चालान एआरटीओ के द्वारा किया गया उधर नगर के बाजार में अधिकारियों ने पहुँचकर दुकानों के बाहर मार्ग पर अतिक्रमण करने पर दुकानदारों का जहाँ चालान किया वही जेसीबी अतिक्रमण को हटा दिया गया साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दुकान के बाहर तखत बैंच किसी भी स्थिति में मत लगाए मार्ग को खाली रखें दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रख कर विक्री करें एसडीएम ने बताया कि यदि ब्यबस्था में परिवर्तन नही हुआ तो ऐसे अभियान निरंतर चलाये जाते रहेंगे वाहन चालक ड्राविंग लाइसेंस लेकर चले और यातायात के नियमों का पालन सभी करें इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे संजीव कुमार हरिशंकर निरजंन सुशील कुमार आदि मौजूद रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *