ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
बीजापुर: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक दिन में 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. कुल दो जगह पर कार्रवाई में 6 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. पहली कार्रवाई बीजापुर के थाना बेदरे में की गई है. यहां छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल की टीम ने एक्शन लिया है. एड़कापल्ली से ग्रामीण के अपहरण एवं हत्या के मामले में फरार 03 माओवादियों को पकड़ा गया है.
भैरमगढ़ में हुई दूसरी कार्रवाई: दूसरी कार्रवाई भैरमगढ़ इलाके में हुई है. डीआरजी और भैरमगढ़ थाना की संयुक्त टीम एक अभियान पर निकली थी. घुड़साकल स्टॉप डैम निर्माण में लगे वाहनों की आगजनी के केस में सुरक्षाबलों ने 3 फरार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इस तरह कुल 6 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है.
गिरफ्तार नक्सलियों के बारे में जानकारी: गिरफ्तार नक्सलियों की बात करें तो बेदरे में फोर्स ने नक्सली राकेश वाचम सहित तीन माओवादियों को अरेस्ट किया है. नक्सली राकेश वाचम की उम्र 23 साल है. नक्सली रमेश मिच्चा की उम्र 29 साल है. जबकि नक्सली बाजू वाचन की उम्र 32 साल है. भैरमगढ़ से गिरफ्तार हुए नक्सलियों में लालू भोगामी, मिलिशिया सदस्य है. इसकी उम्र 32 साल है. नक्सली इश्वर कुपाल भी गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा नक्सली रतीराम जुर्री पर कार्रवाई हुई है.
सभी नक्सलियों को कोर्ट में किया गया पेश: सभी नक्सलियों को कोर्ट में पेश किया गया है. बीजापुर में लगातार नक्सल फ्रंट पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिल रही है. बीजापुर में लगातार फोर्स नक्सलियों की साजिश को भी बेनकाब कर रही है. यही वजह है कि अब नक्सली बैकफुट पर हैं