राजनांदगांव में समुदाय विशेष का बवाल, लव जिहाद का लगाया आरोप

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक प्रवीण सैनी

राजनांदगांव: सोमनी थाना क्षेत्र के एक गांव के हिंदू परिवार के लोग और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में बवाल कर दिया. हिंदू परिवार के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी को एक धर्म विशेष समुदाय के लड़के ने भगाया है. लड़की बीते तीन दिन से गायब है. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इस केस में हिंदू परिवार और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.
लव जिहाद का लगाया आरोप: हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है. जबकि पुलिस का कहना है कि एक धर्म विशेष समुदाय का लड़का और हिंदू परिवार की बेटी दोनों ने कलेक्टर कार्यालय में शादी के लिए आवेदन दिया था. दोनों की आज शादी की डेट थी. इसकी जानकारी परिजनों को लगी. उसके बाद हिंदू संगठन और परिवार के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है.
एक धर्म विशेष और दूसरे धर्म के युवक युवती घर छोड़कर चले गए हैं. लड़की के परिवार वालों ने कलेक्टर में ज्ञापन दिया है कि दोनों लापता है. लड़की को खोज कर लाया जाए. इस केस में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. दोनों युवक युवती ने शादी के लिए कलेक्टर में आवेदन दिया था. जिसकी आज डेट थी. दोनों बालिग है इसलिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है- पुष्पेंद्र नायक, सीएसपी
इस पूरे मुद्दे पर राजनांदगांव में गहमा गहमी रही. पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *