ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रधान संपादक प्रवीण सैनी
बिलासपुर: मार्च में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की झड़ी लगने वाले ही. 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी बिलासपुर पहुंच रहे हैं. पीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. पीएम बिलासपुर के मोहभठ्ठा गांव में सभा करेंगे. यहां से वे 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इन विकास कार्यों के संचालन का पीएम शुभारंभ करेंगे और प्रोजेक्ट को देश को समर्पित करेंगे.
विकास कार्यों के कई प्रोजेक्ट होंगे शुरू: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में ग्रिड को मजबूत करने और बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई बिजली उत्पादन से जुड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल समर्पित करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे।
बिजली से जुड़े प्रोजेक्ट की सौगात: बिलासपुर जिले में स्थित एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना के तीसरे फेज की पीएम आधारशिला रखेंगे. इसकी लागत 9,790 करोड़ रुपये से अधिक है. यह पिट हेड प्रोजेक्ट काफी मॉर्डन तकनीक पर आधारित है. यह मॉर्डन अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है. सीएसपीजीसीएल की 15,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की भी पीएम शुरुआत करेंगे. इसके तहत 560 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पावरग्रिड की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं को भी पीएम राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
पीएम के दौरे से देश को 33,700 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट की सौगात मिलने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव खुद पीएम के आगमन की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं. सीएम और डिप्टी सीएम ने गुरुवार को बिलासपुर का दौरा किया था. शुक्रवार को भी वे बिलासपुर में पीएम के दौरे से जुड़ी तैयारियों की बारिकियों को देखते और समझते नजर आए.