भोरमदेव महोत्सव में तोड़फोड़ और उत्पात पड़ा भारी, चार की हुई गिरफ्तारी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक

छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव में हर साल भोरमदेव महोत्सव मनाया जाता है. इस साल भी भोरमदेव महोत्सव मनाया गया. 26 और 27 मार्च को भरोमदेव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. 26 मार्च को मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी. इस दौरान जब वह गाना गा रहे थे तो कुछ उत्पाती युवकों ने वीआईपी घेरे में घुसकर उत्पात मचाया और कई कुर्सियां तोड़ दी. इस घटना को लेकर कवर्धा पुलिस ने कार्रवाई की है.
भोरमदेव उत्सव में उत्पात मचाने पर गिरफ्तारी: इस उत्सव में उत्पात मचाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. दो आरोपी जीवन श्रीवास और कमल कौशिक को कुर्सी चोरी के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया. वहीं दो आरोपी लक्ष्मण मरकाम और सुरेश यादव को कुर्सी तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

भोरमदेव महोत्सव के दौरान कुर्सी तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर कारवाई की जा रही है. इस केस में चार आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है, फोटो वीडियो जारी किया गया है. फोटो विडियो में आरोपियों की पहचान बताने की आपील की जा रही है.-पुष्पेन्द्र बघेल,एएसपी कवर्धा

भोरमदेव महोत्सव में हंगामा मचाने वाले अन्य आरोपियों की पहचान के लिए कवर्धा पुलिस एक्टिव है. लगातार इस केस में कार्रवाई को लेकर पुलिस की टीम तफ्तीश कर रही है. पुलिस इस घटना को लेकर पूरे सख्ती के मूड में है. भोरमदेव महोत्सव में उत्पात और हंगामे की घटना को लेकर कवर्धा पुलिस और जिला प्रशासन की बहुत किरकिरी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *