बच्चे को पहले जान से मार डाला, फिर आठ लाख में किया सौदा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

कटिहार: बिहार के कटिहार में पंचायत के लोगों ने एक मौत का सौदा कर दिया. मौत पर पंचायत लगाते हुए इसकी कीमत 8 लाख रुपये लगायी गयी. मामला कटिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर का है. जहां भाई-भाई के बीच भूमि विवाद में 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई.
कटिहार में मौत का सौदा: घटना के बाद धर्मपुर पंचायत में पंच लोग बैठे और पंचायती करते हुए मामले को रफा-दफा करने को कहा गया. कहा जा रहा है कि मृतक के परिवार को 8 लाख रुपये की जमीन रजिस्ट्री देकर मामले को रफा दफा कर दिया गया है. दरअसल, पुलिस के पचड़ेबाजी से बचने के लिए दोनों पक्षों ने आपस में लेनदेन कर लिया.
पुलिस को नहीं लगने दी भनक: आश्चर्य की बात यह है कि 8 लाख रुपये की जमीन की रजिस्ट्री के बाद लाखों की यह सौदेबाजी पंचों के बीच तय हो गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों ने संबंधित मामले में किसी ने भी थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है.
जमीन विवाद में मासूम की मौत: बताया जाता है कि 23 मार्च को दो भाई के बीच जमीन विवाद चल रहा था. इस बीच मो. मासूम के तीन वर्षीय बेटे मो. अयान के सिर पर लाठी से वार कर दिया गया. इस घटना में अयान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे को आनन-फानन बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
अयान अपने नाना के घर आया था: बताया जाता है कि अयान लगुआ पंचायत के पाचबरिया निवासी मो. मासूम का पुत्र था. घटना के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया. मासूम अयान अपने नाना के घर आया था. अयान की मौत की खबर परिजनों द्वारा पुलिस को ना देकर गांव में पंचायत को दी गई.
25 मार्च को पंचायत में सौदा: 25 मार्च को धर्मपुर में पंचायत हुई. धर्मपुर पंचायत के उप सरपंच मो. मुख्तार ने बताया कि दोनों ने आपस मे सुलहनामा कर लिया. उन्होंने कहा कि मामला थाना तक नहीं पहुंचे इसलिए पंचायती कर मासूम बच्चे के माता-पिता को आठ लाख की जमीन दी गई है.
“दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस बाबत थाने में आवेदन नहीं दिया है. मामला संज्ञान में आया हैं. जिसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.”- दुर्गा प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष, आबादपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *