उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर्वाधिक लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम का 120वां संस्करण लखनऊ महानगर में आज बूथ स्तर पर सुना गया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह,महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल,विधायक डॉ नीरज बोरा और ओपी श्रीवास्तव ने अलग-अलग बूथो पर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारीयों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हलवासीया कोर्ट हजरतगंज में बूथ संख्या 234 में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि मां दुर्गे सभी प्रदेशवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें। प्रदेश इसी प्रकार तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर रहे और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत मिशन को पूरा करने में हम कामयाबी हासिल करें। प्रधानमंत्री जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं स्थानीय स्तर से लेकर के और गरीबों और आम जनता के मुख्य विषयों को जनता के सामने रखते हैं जिनको हम लोग समझ नहीं पाते हैं। ऐसी बातों को सुनकर हम सब प्रेरणा लेते हैं और प्रधानमंत्री जी के विषयों को आम जन तक पहुंचा कर पूरा करने का प्रयास करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज जल संरक्षण, जल संवर्धन और अनेकों नए-नए विषयों, नए प्रयोगों को देश की जनता के सामने रखा है। मन की बात कार्यक्रम में देश की परंपरा, संस्कृति, विरासत और आस्था से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त होता है जो सदैव प्रेरणादाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *