शाखा प्रबंधक से की अभद्रता, मुक़दमा दर्ज

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर ऋण वसूली करने गए शाखा प्रबंधक से की गई अभद्रता युवक को महँगी पड़ गई. बॉसगाँव तहसील के माल्हनपार स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ठाकुर जब दिए गए ऋण की वसूली के लिए ऋणी के दुकान मुस्कान रेडीमेड गारमेंट्स एवं शूज सेंटर पर पहुँचे तो ऋणी जीतेंद्र मौर्या का भाई अमित मौर्या पैसा न देने की बात करते हुए उनसे भिड़ गया और मारने के लिए लाठी उठा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शाखा प्रबंधक ने आरोपी के विरुद्ध बाँसगाँव थाने में एफ़आइआर दर्ज कराई है.शाखा प्रबंधक अरुण ठाकुर ने बताया कि बकायादार पिछले तीन महीने से किस्त नहीं जमा कर कर रहा था . इस बाबत जब शाखा प्रबंधक ऋणी के दुकान पर पहुँचे तो आरोपी अमित मौर्या उनसे झगड़ा करने लगा ऊंची आवाज़ में देख लेने की धमकी देने लगा । साथ ही उसने प्रहार करने के लिए लाठी भी उठा ली शाखा प्रबंधक किसी तरह अपना बचाव करते हुए दुकान से बाहर निकल आए. शाखा प्रबंधक ने बताया कि दिया गया ऋण आम जन की जमा पैसे से दिया गया जिसकी वसूली करना बैंक का दायित्व है । शाखा प्रबंधक ने इस घटना की जानकारी अपने उच्च कार्यालय को दे दी है। बैंक प्रबंधन ने बताया कि ऋण की किस्त जमा न करने और अभद्रता करने पर बैंक द्वारा संबंधित के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *