चार बॉयफ्रेंड वाली पत्नी का खौफ, पति ने थाने से लेकर सीएम तक लगाई दौड़

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ग्वालियर: मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद पतियों में डर देखने को मिल रहा है. इसका एक नजारा ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर देखने को मिला. यहां एक शख्स अपनी पत्नी से इस कदर ख़ौफजदा है कि चौराहे पर पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रहा है.
ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर खड़े अमित कुमार सेन डरे-सहमे हाथ में एक पोस्टर पकड़े खड़े थे. वहां से गुजरने वाला हर कोई पोस्टर को हैरत से देख रहा था क्योंकि उसमें कुछ ऐसा लिखा था जो मेरठ में हुए ड्रम केस की याद दिला रहा था. असल में अमित हाथों में पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मदद की गुहार लगाते प्रदर्शन कर रहे थे. वह अपनी पत्नी को सजा देने की माँग कर रहे थे.

क्या है पूरा मामला ?
ग्वालियर के एबी रोड स्थित मेहंदी वाला सैयद इलाके में लक्ष्मी वालोनी गेट के पास रहने वाले अमित कुमार सेन का कहना है कि उनकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उनकी हत्या करना चाहती है. उनको शक है कि उनके साथ भी मेरठ जैसा कांड हो सकता है. फरियादी अमित का कहना है, “मेरी पत्नी के 3-4 बॉयफ्रेंड हैं. पत्नी ने उनके साथ मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर दी है अब मेरे साथ भी ऐसा हो सकता है. इसलिये मैं मुख्यमंत्री से पत्नी को सजा दिलाने की माँग कर रहा हूँ.”
कई बार पुलिस में शिकायत की लेकिन ननहीं हो रही कोई सुनवाई नहीं
अमित का कहना है “अपनी पत्नी की शिकायत को लेकर वह कई बार पुलिस थाने भी गए हैं. एसपी साहब के यहाँ भी शिकायत की है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई. उन्हें बेटे के लिए न्याय और ख़ुद की जान की सलामती चाहिए.” युवक ने बताया कि उसकी पत्नी बिना तलाक आज भी किसी राज (बदला हुआ नाम) नाम के व्यक्ति के साथ रह रही है. आए दिन वह युवक धमकियां देता है. पत्नी के खिलाफ सारे सबूत हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
पुलिस का गोलमोल जवाब
इस मामले को लेकर जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है. यदि शिकायतकर्ता ने कोई आवेदन थाने में दिया होगा तो वह मामले की जाँच ज़रूर करेंगे और उचित कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *