बड़ा हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो भाइयों की मौत

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर

धौलपर संवाददाता

धौलपुर: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महाराजपुरा चौराहे पर रविवार शाम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई. वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है.
थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा. ट्रैक्टर चालक दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है. आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक बरेलपुरा गांव निवासी मोहन प्रकाश पुत्र दौलत राम एवं ओमकार पुत्र उदयभान सिंह दोनों चचेरे भाई बाइक पर सवार होकर धौलपुर शहर में घरेलू सामान की खरीदारी करने घर से रवाना हुए थे. बाइक सवार दोनों महाराजपुरा गांव के पास पहुंचे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी.
इस भीषण दुर्घटना में दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना को अंजाम देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया. हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से के बारे में जानकारी दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी की शिनाख्त कर मामले से परिजनों को अवगत कराया. पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *