दुर्ग हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम मर्डर केस, चार बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब

सह संपादक कपिल गुप्ता

दुर्ग: दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी में शुक्रवार को 4 से पांच बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. इस केस में पुलिस ने एक दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पन सरकार के गुर्गों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अवतार मर्डर केस में कुल चार आरोपियों को अरेस्ट किया है.
आपसी रंजिश में मर्डर: पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यह मर्डर आपसी रंजिश का नतीजा थी. शुक्रवार को आरोपियों ने गुंडा बदमाश अवतार मरकाम को इंदर ढाबे के पास घेर लिया और उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुा है कि अवतार मरकाम से दीपक ठाकुर से पुरानी रंजिश थी. जिसका बदला लेने के लिए दीपक ठाकुर ने अपने दोस्तों के साथ उसके मर्डर का प्लान बनाया. इस मामले में फरार दीपक ठाकुर की पतासाजी की जा रही है.
बदमाश दीपक ठाकुर ने रची साजिश: एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस जांच में आपसी रंजिश का खुलासा हुआ है. यह भी खुलासा हुआ है कि अवतार मरकाम और दीपक ठाकुर के बीच मारपीट हुई थी. इस मारपीट में दीपक ठाकुर के पैर में गंभीर चोट लगी थी. इस घटना के बाद पुलिस ने अवतार मरकाम को अरेस्ट कर लिया और अवतार को जेल जाना पड़ा. जिसके बाद हाल ही अवतार जेल से छूटकर आया था. दीपक ठाकुर ने अवतार मरकाम से बदला लेने के लिए साजिश रची.
“अवतार की मुकेश से भी थी दुश्मनी”:इसी साजिश के तहत अवतार के दोस्त आकाश मजूमदार ने बीयर पिलाने के बहाने फोन कर अवतार को इंदर ढाबे के पास बुलाया. जहां पहले से दीपक ठाकुर, मुकेश चीरा और अन्य लोग मौजूद थे. इस तरह सभी ने मिलकर अवतार को मौत के घाट उतार दिया. दीपक ठाकुर से दुश्मनी के अलावा अवतार का मुकेश चौहान की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था. इस केस में उससे भी उसका विवाद हुआ था.
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई: एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुखबिर से दुर्ग भिलाई पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी आकाश मजूमदार उर्फ सोना आदित्य नगर, दुर्ग में छिपा हुआ है. इस इनपुट पर पुलिस ने घेराबंदी की और उसे दबोच लिया. इसके बाद तकनीकी सहायता लेते हुए सिरसा गनियारी क्षेत्र से अन्य तीन आरोपियों मुकेश चौहान, अमन साहू और होरीलाल पटेल को गिरफ्तार किया गया.
इंदर ढाबा में अवतार मरकाम नाम के युवक की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर की पतासाजी की जा रही है.मृतक और आरोपियों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद था जो हत्या का कारण बन गया- सुखनंदन राठौर, एएसपी, दुर्ग
पुलिस ने आरोपियों को गनियारी गांव से गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी मोहन नगर थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश है. पुलिस आरोपियों से दीपक ठाकुर को लेकर पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *