ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
देवबन्द देवबंद-रुडकी रेलमार्ग के निरीक्षण से पूर्व सीआरएस दिनेश चंद देशवाल समेत अन्य अधिकारियों ने देवबंद स्टेशन पर पूजा अर्चना की। पंडित मुकेश शांडिल्य ने पूजा संपन्न कराई। इसके बाद आठ मोटर ट्रालियों में बैठकर अधिकारियों ने निरीक्षण आरंभ किया। रेलमार्ग पर पडने वाले बड़े व छोटे ब्रिज, बन्हेड़ा खास व झबरेड़ा रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग, यार्ड, लेवल क्रासिंग आदि पर सुरक्षा से जुड़े मानकों को बारीकि से परखा गया। सीआरएस बीच-बीच में अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देते रहे। मोटरट्राली के बाद सीआरएस ने देवबंद से रुडकी तक करीब 29.50 किमी के इस रेलमार्ग पर 130 किमी प्रति घंटा की गति से स्पेशल ट्रेन चलाकर ट्रायल किया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रविंद्र कुमार ने बताया कि देवबंद-रुडकी रेलमार्ग पर सीआरएस का ट्रायल सफल रहा है। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी मानक सही पाए जाने पर सीआरएस ने संतुष्टि जताई है। उनके साथ चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर (सीएओ)
बीएस तोमर, चीफ इंजी. कश्मीरी गेट, दलीप कुमार मिश्रा, चीफ इंजी. ब्रिज आरपी सिंह, डीआरएम राज कुमार दिल्ली व मुरादाबाद मंडल के कंस्ट्रक्शन समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।