नोएडा सेक्टर अठारह में बिल्डिंग में लगी आग पर पाया गया काबू

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

विशेष संवाददाता नोएडा

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा के मिनी कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर 18 में स्थित कृष्ण अपरा प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में मंगलवार की दोपहर अचानक का आग लग गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया. बिल्डिंग के निकासी एरिया में आग लगे होने के चलते काफी संख्या में लोग अंदर फंस गए. सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची. वहीं अंदर फंसे हुए लोग बिल्डिंग के शीशे को तोड़ने लगे. वही कुछ लोगों ने खिड़कियों से भी निकलने का प्रयास किया, पर समय रहते दमकल विभाग मौके पर पहुंची और हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म मशीन के माध्यम से रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकला गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने की वजह से अन्य फ्लोर पर काम कर रहे ऑफिस में लोग फंस गए और पूरी बिल्डिंग में देखते ही देखते धुआं भरने लगा. धुएं से घुटन होने के बाद लोगों ने टावर में लगे शीशे और खिड़कियों को तोड़ा.
वहीं कुछ लोगों ने खिड़की से कूदने का भी प्रयास किया. फायर अधिकारी ने कहा कि टावर में फंसे लोगों को हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म मशीन के माध्यम से रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है. अंदर किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है. आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है.

कोई जनहानि नहीं: चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *