ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने नकली सलमान खान आजम अली उर्फ अंसारी को गिरफ्तार किया है।नकली सलमान खान घंटाघर क्लाॅक टावर पास मंगलवार डेढ़ बजे रिवाल्वर के साथ रील बना रहा था,जिससे भीड़ जुट गई थी और ट्रैफिक जाम हो रहा था।भीड़ बढ़ने पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने उसे असलहा के साथ गिरफ्तार लिया।
ठाकुरगंज थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि सआदतगंज चौपटियाबेग निवासी आजम अली अंसारी उर्फ नकली समलान खान को ट्रैफिक जाम लगाने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।मंगलवार को आजम अली घंटाघर के पास बीच सड़क लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर रील बना रहा था।इसकी वजह से यातायात में बाधा पड़ी।कुछ लोगों ने आजम को रास्ते से हटने के लिए कहा, यह बात उसे पसंद नहीं आई,वह उग्र होकर गाली गलौज करते हुए असलहा दिखाकर धमकाने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की गई है।
बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आजम अली अंसारी फिल्म अभिनेता सलमान खान के नकली के नाम से फेमस हैं। आजम अली अधिकतर पैंट में ही सलमान खान के स्टाइल में रील बनाते हैं।इससे पहले आजम अली को मुंबई में भी गिरफ्तार किया गया था।आजम अली पत्नी के साथ मुंबई गया था,वहां पर शर्ट उतारकर पत्नी के साथ रील बनाने लगा।बांद्रा सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी आजम अली बैठ गया,इसके अलावा होटल ताज के बाहर भी अर्धनग्न होकर रील बनाते हुए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किए थे।इन वीडियो के बाद सुरक्षा के चलते पुलिस ने आजम अली को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट पीते हुए सलमान खान के गानों पर रील बनाने के कारण आजम अली को पहले भी थाने जाना पड़ा था। 2022 में लखनऊ पुलिस ने आजम अली को बीच सड़क पर रील बनाने की वजह से गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के मामले में कार्रवाई की थी।अपनी पत्नी से विवाद को लेकर भी आजम को थाने बुलाया गया था। पत्नी ने उस पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में दोनों ने समझौता कर लिया था।