कथित लव जिहाद के खिलाफ जीपीएम बंद, सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन के लोग

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ अरुण प्रताप सिंह

गौरेला पेंड्रा मरवाही: कथित लव जिहाद के खिलाफ गौरेला में जोरदार प्रदर्शन आज हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि हिंदू शिक्षिका ने दूसरे धर्म में शादी कर ली है. महिला पहले से शादी शुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. जिस युवक से महिला ने शादी की है वो भी शादीशुदा है. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि महिला को बहला फुसलाकर आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाया है. कथित लव जिहाद का आरोप लगाते हुए लोगों ने मामले में पुलिस से हस्तक्षेप करने को कहा है. पुलिस का कहना है कि जो भी नियमानुसान कार्रवाई होगी वो की जाएगी.
कथित लव जिहाद के खिलाफ बंद: स्थानीय लोगों ने भी लव जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन लोगों ने घटना के विरोध स्वेच्छा से अपनी अपनी दुकानें बंद की है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि अगर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो आगे भी आंदोलन करेंगे.
हिंदू संगठनों का प्रदर्शन: शहर में आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए. शहर के सभी चौक चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. लोगों ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *