नगर निगम मुख्यालय में कर्मचारी संगठनों के साथ नगर आयुक्त ने की शिष्टाचार भेंट, कर्मचारियों के हितों पर हुई चर्चा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

चीफ एडिटर प्रवीण सैनी

*लखनऊ:* नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने नगर निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार, श्री पंकज कुमार, श्री अरुण कुमार गुप्त, चीफ इंजीनियर (आरआर) श्री मनोज प्रभाज, तथा अधिशासी अभियंता जलकल श्री सचिन यादव भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, आर.आर. एवं सेंट्रल वर्कशॉप मजदूर संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ, तथा लखनऊ नगर महापालिका कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और नगर आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपने-अपने संगठनों से संबंधित मुद्दे और मांगें नगर आयुक्त के समक्ष रखीं। प्रमुख मांगों में कर्मचारियों के वेतन भुगतान, पदोन्नति, नियमितीकरण, सेवा शर्तों में सुधार और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसी बातें शामिल थीं। प्रतिनिधियों ने यह भी मांग की कि निगम में कार्यरत स्थायी और संविदा कर्मचारियों के बीच भेदभाव समाप्त किया जाए तथा कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता लाई जाए।

नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने सभी संगठनों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और सभी संगठन अपने सुझाव शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से प्रस्तुत करें।

श्री कुमार ने संगठनों से अपील की कि वे निगम की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सक्रिय सहयोग दें और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने कहा कि नगर की बेहतरी और विकास में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और एकजुट होकर ही हम शहर को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए बेहतर बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *