पाकिस्तान गीदड़भभकियों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान; तनाव के बीच पड़ोसी के राजदूत ने उगला परमाणु हमले वाला जहर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक की कलम से

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही पाकिस्तान से आने वाले डाक-पार्सल पर भी रोक लगा दी गई है। भारत ने पाकिस्तान का झंडा लगे जहाजों को भी भारत के बंदरगाहों पर रुकने से रोक लगा दी है। इन सब के बीच पाकिस्तान की गीदड़भभकियां जारी हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान। –
पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस वजह से पड़ोसी मुल्क के राजनेताओं से लेकर नौकरशाहों तक की बेचैनी और बड़बोलापन दुनिया के सामने आ गया है। इसी बौखलाहट के क्रम में रूस में आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के राजदूत ने खुलेआम भारत को धमकी दी है। राजदूत ने कहा कि अगर नई दिल्ली अपने पड़ोसी पर हमला करता है तो इस्लामाबाद परमाणु हथियारों सहित अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा। हालांकि, वो शायद यह भूल गए उनका देश पाई-पाई के लिए दुनियाभर के सामने हाथ फैला रहा है। उनकी खुद की आवाम आटे और पानी के लिए जद्दोजहद कर रही है। ऐसे में उन्हें वैश्विक नेता के तौर पर उभर रहे भारत के लिए कुछ भी बोलने से पहले कई बार सोचना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *