बरेली में नदी में नहाए गए दो एम बी बी एस छात्र डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरा लापता

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

बरेली : निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दो छात्र शनिवार शाम पिपरिया गांव के पास बह रही भाखड़ा नदी में नहाते वक्त डूबने लगे. छात्रों को डूबता देख ग्रामीणों ने शोर मचाने के साथ बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. इस दौरान एक छात्र को बचाने में ग्रामीण कामयाब रहे, लेकिन दूसरा छात्रा गहरे पानी में लापता हो गया.
फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार शाम एक निजी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के 6 छात्रों का ग्रुप पिपरिया गांव के पास से भाखड़ा नदी में नहाने पहुंचा था. ग्रुप में गोरखपुर का रहने वाला एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र आराध्य और हरियाणा का रहने वाला शनि देव नहाते वक्त नदी के गहरे पानी में चले गए. जिससे वह डूबने लगे, जब ग्रामीणों ने छात्रों को डूबते देखा तो बचाने के लिए दौड़े. ग्रामीण किसी तरह आराध्य को पानी से निकालने में सफल रहे, लेकिन उसका साथी शनिदेव गहरे पानी में लापता हो गया. शनिवार रात को सूचना के मिलने के बाद नदी में लापता छात्र की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. रविवार को एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश की जा रही है.

वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शी और पिपरिया गांव के रहने वाले सोहनलाल ने बताया कि वह नदी में मछलियों का शिकार करने गए थे. तभी एक छात्र को पानी में डूबता देख था. पानी में उसकी सिर्फ उंगलियां ही दिख रही थीं. इसके बाद उन्होंने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी और नदी में डूब रहे एक छात्र को बाहर निकाला, जो स्वस्थ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *