भागवत कथा के प्रारंभ पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर ढोल नगाडों के साथ कलश यात्रा निकाली जिसमें लगभग 500 महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल रही। कलश यात्रा ग्राम पंचायत सूरजपुर के विभिन्न गलियों से निकाली गई। जिसका आयोजन सतेंद्र सिंह(शशि बाबू) और विनोद कुमार सिंह (बिन्नू बाबू) के द्वारा आयोजन किया गया।दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व महिला श्रद्धालुओ द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कथा के पहले दिन कथा वाचिक पूर्णिमा मिश्रा ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि यह कथा केवल एक व्यक्ति के जीवन को नहीं, बल्कि उनकी सात पीढि़यों को मोक्ष प्रदान करने की शक्ति रखती है। मानव जीवन को सही दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक मार्गदर्शक कथा है। इसके श्रवण मात्र से ही आत्मा को शुद्धता प्राप्त होती है और मानव के जीवन का उद्देश्य स्पष्ट होता है। बताया कि जब कोई व्यक्ति इस कथा का श्रवण करता है, तो उसके जीवन में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की भावना जागृत होती है। जो उसे सफलता की सीढ़ी तक ले जाती है। कथा के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *