एमपी बोर्ड दसवीं बारहवीं का रिजल्ट तैयार, परिणाम ऐलान की डेट और वेबसाइट्स तय

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है. स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों के चेकिंग का काम पूरा होने के बाद एमपी बोर्ड ने रिजल्ट तैयार कर लिया है. अब जल्द ही एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने जा रहा है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक अब इसके लिए चंद घंटों का ही इंतजार करना होगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल के रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट निर्धारित की गई है.

रिजल्ट बनकर तैयार, तारीख भी तय

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस साल 25 फरवरी से 29 मार्च के बीच हुई थी. इसमें प्रदेश के करीबन 17 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. परीक्षा के बाद एमपी बोर्ड ने अभियान के रूप में कॉपी चेकिंग का काम शुरू किया था. स्टूडेंट्स की 90 लाख कॉपी चैकिंग के लिए इस बार 40 लाख टीचर्स की ड्यूटी लगाई थी. पहला चरण 15 मार्च को खत्म होने के बाद इसका दूसरा चरण 21 मार्च को शुरू किया गया.
मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा होना था, जिसे समय सीमा में ही पूरा कर लिया गया. कॉपी चेकिंग के बाद डाटा को मंडल के सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड किया गया. इसके बाद डाटा को अंतिम रूप देकर रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव कृष्ण देव त्रिपाठी के मुताबिक “रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जल्द ही इसकी तारीख का ऐलान होने जा रहा है.”

10वीं-12वीं का रिजल्ट एक साथ

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट इस बार भी एक साथ ही जारी किया जाएगा. रिजल्ट को माध्यमिक शिक्षा मंडल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किया जाएगा. रिजल्ट प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा जारी किया जाएगा. इस दौरान एमपी बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही एमपी बोर्ड के अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresult.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *