मेरठ में 61 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से किया रेप का प्रयास; दुकान में बुलाकर, शटर गिराकर की वारदात

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के टीपीनगर क्षेत्र में 61 साल के बुजुर्ग ने 12 साल बच्ची के साथ रेप करने का प्रयास किया. गनीमत रही कि समय पर लोगों ने उसे देख लिया और बच्ची को उसके चंगुल से बचा लिया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मेरठ के टीपीनगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 12 साल की बच्ची को ब्रहमपुरी, शिवशक्ति नगर में रहने वाला अरविंद गुप्ता बहला फुसलाकर ले गया था. 61 साल का अरविंद गुप्ता बच्ची को दुकान के अंदर ले गया और शटर गिराकर रेप करने का प्रयास किया.
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और शटर खुलवाकर बच्ची को बुजुर्ग के चंगुल से छुड़वाया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर थाने ले गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी की चाय की दुकान है. मामले को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया और बाजार भी बंद रखे. बाद में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के समझाने पर लोगों ने दुकानें खोलीं. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *