भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में मुस्लिमों को बताए गए कानून के फायदे

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम समुदाय में फैलीं भ्रांतियां दूर कर उनको जागरूक करने के लिए भाजपा द्वारा सोमवार को हाटा स्थित सद्भाव मंडपम में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों की उपस्थिति अच्छी खासी रही।
भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री एमएस खान, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के आतिथ्य में संयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने की। विधायक ने कहा, वक्फ संशोधन कानून लागू होने से मुस्लिम समुदाय के शोषित, वंचित लोगों का भला हो सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ की अवधारणा पर मुस्लिम समुदाय के समग्र विकास के कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर सिर्फ वोट हासिल करना चाहते हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी मुस्लिम समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़कर उनका उत्थान कर रहे हैं। संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया। इस दौरान पार्टी के तमाम स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *