विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गर्मी में पक्षियों के लिए पेड़ों पर टांगे जलपात्र

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

इस भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के लिए हलकान होने वाले बेजुबान परिंदों को राहत पहुंचाने के लिए संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ‘मेरा मित्र पंछी सकोरा अभियान’ की शुरुआत की है। अभियान के अंतर्गत संगठन के सदस्य नगर भर में पेड़ों पर रस्सी के सहारे जलपात्र (सकोरा) टांग रहे हैं और आसपास रहने वाले लोगों को इन जलपात्र में समय-समय पर शीतल जल भरने का आह्वान कर रहे हैं।
संगठन के तहसील संयोजक शिव श्रीवास्तव की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोतवाली व तहसील कार्यालय परिसर में कई जलपात्र पेड़ों पर टांगे। इस दौरान कोतवाल विजय कुमार पांडे ने खुद भी पेड़ पर जलपात्र टांगते हुए कार्यकर्ताओं के इस मानवीय कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की और कहा, बेजुबान पक्षियों की गर्मी के मौसम में इस प्रकार से देखभाल करने के लिए हर एक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, संगठन के तहसील सह संयोजक विकास पटेल, नगर मंत्री कृष्णेंद्र शुक्ला, प्रखर शर्मा, कीर्ति श्रीवास्तव, महेंद्र चौधरी, अंशुल रायकवार, करनवीर, ध्रुव रावत, अभय खरे, पार्थ बबेले, बेटू सोनी, ऋषि त्रिपाठी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *