प्रेमी शिक्षक और प्रेमिका नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या; होटल के कमरे में मिला दोनों का शव

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ अरुण प्रताप सिंह

अलीगढ़ : जिले में रोरावर थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में सोमवार देर शाम एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है. शव शिक्षक और नाबालिग छात्रा का है, जो सुबह होटल के कमरे में ठहरने आए थे. होटल में शव मिलने से हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8:40 बजे दोनों होटल में पहुंचे थे. होटल संचालक के अनुसार, दोनों ने खुद को दोस्त बताते हुए कमरा बुक किया था और कहा था कि कुछ ही घंटों में निकल जाएंगे, लेकिन देर शाम तक जब वे बाहर नहीं निकले. जिसके बाद स्टाफ को संदेह हुआ. बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया. भीतर का दृश्य बेहद विचलित कर देने वाला था, दोनों के शव कमरे में पड़े थे.

फर्जी आईडी से बुक किया गया कमरा : जांच में पता चला है कि युवक एक निजी स्कूल में शिक्षक था और लड़की उसी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी. दोनों में प्रेम प्रसंग पिछले कई महीनों से चल रहा था. जांच में सामने आया है कि होटल में फर्जी दस्तावेज के जरिये पहचान छिपाकर कमरा बुक किया गया था. जबकि शिक्षक ने अपनी असली आईडी प्रस्तुत की थी. पुलिस ने दोनों की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी.

क्षेत्राधिकारी मयंक पाठक ने बताया कि 112 से सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल के कमरे में एक लड़का-लड़की का शव मिला है. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर देखा कि एक लड़का (24) और लड़की ने आत्महत्या कर ली है. प्राथमिक जांच के अनुसार, प्रेम प्रसंग का मामला है. तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस ने होटल संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को सूचना दी. सूचना पाकर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे.
परिवार करता था विरोध
सूत्रों के अनुसार, छात्रा के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी पहले से थी. उन्होंने लड़की की कोचिंग बंद करवा दी थी और शिक्षक को भी कई बार समझाया गया था, लेकिन दोनों एक-दूसरे से मिलने का सिलसिला जारी रखे हुए थे. छात्रा के पिता के अनुसार, बेटी लगातार घर में झगड़ा करती थी और शिक्षक से मिलने की ज़िद पर अड़ी रहती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *